
जब कूरियर बॉय की पुलिस ने ली तलाशी, बैग से निकला ऐसा सामान कि देखते ही के उड़ गए होश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यभारत में चल रहे गांजे की तस्करी दिनों - दिन बढ़ते जा रही है। कभी प्रदेश के नक्सल प्रभावित बस्तर के रास्ते या फिर सम्बलपुर - सराईपाली मार्ग से आये दिन गांजे की तस्करी चरम पर है । छत्तीसगढ़ के बॉर्डर इलाके में ओडिशा से निर्यात हो रहे गांजे को पुलिस ने दबोचा है। गुरुवार को कोंडागांव से गांजा तस्करी करके उत्तरप्रदेश ले जा रहे चार युवकों को रायपुर में पुलिस ने धरदबोचा। आरोपियों के पास डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद हुआ है। चारों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने कैनाल रोड में चार संदिग्ध युवकों को घूमते हुए पकड़ा। उनके पास बैग थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दिलीप मिश्रा, सुकरू भारतीय, ओमप्रकाश निषाद और सुरेश कुमार निषाद बताया। सभी के बैग की जांच की गई, तो उसमें 37 किलो निकला। आरोपी गांजा कोंडागांव से लेकर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। सभी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
कुरियर बॉय ही पकड़े गए
पकड़े गए सभी गांजा तस्कर कुरियर बॉय की तरह काम करते हैं। उन्हें गांजे का पार्सल बताए गए स्थान पर छोडऩा रहता है। इसके एवज में उन्हें 5 से 10 हजार रुपए मिलते हैं। चारों युवक भी गांजे का पार्सल इलाहाबाद ले जा रहे थे। किसने उन्हें पार्सल दिया और किसको देना है? पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
14 Nov 2019, 9:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.