25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री ले रहे थे पुलिस अफसरों की बैठक इधर दो क्राइम ब्रांच वालों ने पार कर दिया व्यापारी के 26 लाख 50 हजार रुपए

आरोपियों ने रुपयों से भरा बैग लेने बुलाया था क्राइम ब्रांच के दफ्तर, वाहन चैकिंग का बहाना करके रोका था गाड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2019, 3:26 PM IST

गृहमंत्री ले रहे थे पुलिस अफसरों की बैठक इधर दो क्राइम ब्रांच वालों ने पार कर दिया व्यापारी के 26 लाख 50 हजार रुपए

गृहमंत्री ले रहे थे पुलिस अफसरों की बैठक इधर दो क्राइम ब्रांच वालों ने पार कर दिया व्यापारी के 26 लाख 50 हजार रुपए

रायपुर. राजधानी में आए दिन हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को रायपुर के एक व्यापारी से लूट की खबर सामने आ आई है। आपको बता दें कि इसी समय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पुलिस अफसरों की मीटिंग ले रहे थे ये मीटिंग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही थी उसी दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में गृहमंत्री का कहना है कि क्राइम ब्रांच के भंग का जबरदस्त प्रचार हुआ है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाया जा सकता। किसके दिमाग मे क्या घूम रहा ये नहीं कहा जा सकता।

घटना राजधानी के सुन्दर नगर में घटी है। नन्दनी स्टील का सुपरवाईजर धीरेन्द्र पांडे समता कालोनी स्थित ऑफिस से रूपए लेकर अपने मालिक नवीन अग्रवाल के घर वालफोर्ट सिटी जा रहा था, सुन्दर नगर में बाईक सवार 2 युवक मिले, दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताया और बैग दिखाने के लिए कहा, बैग दिखाने पर उसमें 26 लाख 50 हजार रुपए थे, इसके बाद आरोपियों ने दस्तावेज दिखाने को कहा, फिर एक युवक धीरेन्द्र के साथ ही बैठ गया और कुछ दूर तक उसके साथ गया।धीरेन्द्र को क्राइम ब्रांच के दफ्तर आकर बैग ले लीजिए कहकर आरोपियों ने 26 लाख 50 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गए।

घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है, पुलिस को 12 बजे जानकारी दी गई। इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाखेनगर चौक के पास वल्फोर्ट सिटी में रहने वाले व्यापारी के साथ धोखाधड़ी कि गई है। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है नाकेबंदी भी की गई आउटर एरिया में पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है । यह भी ज्ञात हो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया गया था।

Click & read More Chhattisgarh News.

जब कूरियर बॉय की पुलिस ने ली तलाशी, बैग से निकला ऐसा सामान कि देखते ही के उड़ गए होश