Crime News: राजधानी में युवाओं को महंगे नशे की लत लग रही है। एमडीएमए, हेरोइन जैसे ड्रग्स दूसरे राज्यों से बड़ी आसानी से रायपुर पहुंच रहा है। कभी कोरियर के जरिए तो कभी ट्रांसपोर्टिंग लाइन से जुड़े ट्रक ड्राइवर-हेल्पर के मार्फत। इन दिनों ड्रग्स तस्करी का बड़ा अड्डा रिंग रोड नंबर-2 से लगा इलाका बन गया है।