3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GF की न्यूड तस्वीरें खींच BF ने किया ब्लैकमेल फिर करवाए ये गंदे काम

गर्ल फ्रेंड उस वक्त हैरान रह गई जब सोशल मीडिया के जरिए बना उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल करने लगा और इसके बदले में उससे गंदे काम करवाता रहा।

3 min read
Google source verification

image

Ashish Gupta

Jul 28, 2017

offensive photos

threatened

रायपुर/नवापारा (राजिम).
नाबालिग प्रेमिका को आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए और सोने के जेवर ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के पाण्डुका की रहने वाली 16 साल की नाबालिग को रायपुर के तेलीबांधा के 19 साल के कुंदन ने फे्रंड रिक्वेस्ट भेजा, जिसे पीडि़त नाबालिग ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में फेसबुक के जरिए बातचीत होने लगी।


धीरे-धीरे दोनों में प्यार पनपा और आरोपी कुंदन पीडि़त नाबालिग से मिलने पाण्डुका आने लगा। कुंदन ने पीडि़ता को बताया था कि रायपुर के पंडरी इलाके में उसके पिताजी की कपड़े की बड़ी दुकान है और उसे कमाने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती। कुंदन के बहकावे में पीडि़ता पूरी तरह डूब चुकी थी। इसी दौरान आरोपी कुंदन ने युवती और अपनी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींचने के साथ-साथ वीडियो भी बना लिया। इसके बाद कुंदन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया, वह पीडि़ता से पैसों की मांग करने लगा और नहीं देने पर दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देने लगा।


अपनी इज्जत बचाने पीडि़ता आरोपी के सामने अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए गिड़गिड़ाती थी, लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था। 19 जुलाई को बातों ही बातों में पीडि़ता ने कुंदन को बताया कि वह गोबरा नवापारा के एक निजी चिकित्सक के यहां अपनी मां के डिलीवरी के चलते रूकी हुई है और उसकी मौसी ने डाक्टर को देने के लिए 50 हजार रुपए उसके पास रखवाए हैं। यह सुनते ही आरोपी ने पीडि़ता से उससे वह पैसे मांगे और नहीं देने पर एक बार फिर तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए उसे बदनाम करने की धमकी दी।


डरी-सहमी पीडि़ता उसे रुपए देने को तैयार हो गई, जिसके बाद आरोपी नगर के निजी अस्पताल आया और पीडि़ता को लोमश ऋषि आश्रम ले गया, जहां पीडि़ता से पैसे लेकर वह चला गया। पीडि़ता को उसने बताया था कि घरवालों से बचने के लिए वह रुपए चोरी हो जाने की बात कहते हुए सफाई देने के समय चक्कर आने का नाटक करे। पीडि़ता ने कुंदन की बात मानी और एेसा ही किया। इससे परिजनों ने उससे रुपए के संबंध में ज्यादा कुछ पूछना मुनासिब नहीं समझा। 50 हजार हाथ में आने पर आरोपी की लालसा बढ़ गई और पहले तो उसने 50 हजार देकर नई बाइक खरीदी और पीडि़ता को एक बार फिर यह कहते हुए और रुपए मांगे कि अबकी बार पैसे देने पर वह दोनों की सारी आपत्तिजनक तस्वीरें उसे दे देगा, जिसके बाद वह आजाद रहेगी।


तंग आकर काटी हाथ की नश

आरोपी के और पैसे मांगे जाने से परेशान पीडि़ता ने ब्लेड से हाथ की नश काटकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। उसने आरोपी से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने अपनी मां के सोने की बाली और अंगूठी 26 जुलाई को आरोपी को दे दिए, जिन्हें लेने के लिए आरोपी बाकायदा पाण्डुका तक आया। अंगूठी और बालियां लेने के बाद आरोपी ने पीडि़ता को तस्वीरें नहीं दी और कुछ दिन बाद देने की बात कहते हुए चला गया। उस दिन के बाद से आरोपी ने पीडि़ता का फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे पीडि़ता को भविष्य में फिर आरोपी द्वारा ब्लेकमेल किए जाने का डर बढ़ गया। इधर पीडि़ता की मां ने जब बालियों और अंगूठी के बारे में पीडि़ता से पूछा तो उसका धैर्य जवाब दे गया और उसने प्रारंभ से लेकर अंत तक की पूरी कहानी मां को बता दी। इसके बाद माता-पिता की सलाह पर पहले पाण्डुका थाना और फिर गोबरा नवापारा में आकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जब उसका पक्ष पूछा तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
Story Loader