7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में हर दूसरे दिन हो रहे अपराध, एक महीने में बलात्कार, हत्या और बलवा के 21 मामले दर्ज

पिछले 30 दिन में 8 बलात्कार, 4 हत्या और 4 बलवा के मामले पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है

3 min read
Google source verification
crime

पिछले 30 दिन में 8 बलात्कार, 4 हत्या और 4 बलवा के मामले पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है

रायपुर . पुलिस प्रशासन अपराधियों पर शिकंजा कसने का पुरजोर दावा कर रही है, तो वहीं इनके दावे को अपराधी ठेंगा दिखाने लगे हैं। एक माह में राजधानी के बढ़ते अपराध के ग्राफ ने चौंका दिया है। दरअसल, राज्य की राजधानी रायपुर में हत्या , बलात्कार और बलवा जैसे गंभीर अपराध सामने आने लगे हैं। जिन्हें रोकने में पुलिस महकमा पूरी तरह से असफल रही है। पिछले 30 दिन में 8 बलात्कार, 4 हत्या और 4 बलवा के मामले पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ की कार्यवाही की है। बावजूद इसके शहर में अपराध कम होने के बजाए अपराधियों का हौसला और बुलंद होने लगा है। आलम ये है कि बलात्कार, हत्या और बलवा जैसे संगीन अपराधों की संख्याा बढऩे लगी है और राजधानीवासियों में ऐसे अपराधियों का खौफ नजर आने लगे हंै।

लिहाजा, हजारों पुलिस सुरक्षा के बावजूद राजधानीवासियों को खौफ के साए में जीवन यापन करना पड़ रहा है। अब सवाल ये उठता है कि पुलिस पेट्रोलिंग, मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग होने के बाद भी अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं है। आखिरकार किनके द्वारा ऐसे अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन अपराधियों और अपराध की संख्या में इजाफा होने लगा है।

बलात्कार के ये हैं आठ मामले
- 1 सितंबर 2018 को आमानाका थाना में 17 वर्षीय युवती ने अपने पिता भुवन लाल क्षत्रिय के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत की है।
- 1 सितंबर 2018 को गंज थाना में 35 वर्षीय महिला ने अपने नंदोई भाई पर दुष्कर्म की शिकायत की है।
- 3 सितंबर 2018 को तेलीबांधा थाना में 32 वर्षीय महिला ने अपने बहन के देवर पप्पू उर्फ देवेन्द्र पंडिया पर दुष्कर्म की शिकायत की है।
- 7 सितंबर को तेलीबांधा थाना में 21 वर्षीय युवती ने आरोपी आमेर हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है।

- 12 सितंबर को पंडरी थाना में 21 वर्षीय युवती ने आरोपी अजय चौहान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
- 15 सितंबर को पंडरी थाना में 28 वर्षीय युवती ने आरोपी यतिन कुमार धनकर के खिलाफ दुष्कर्म करने का अपराध दर्ज करवाई है।
- 17 सितंबर को पंडरी थाना में 27 वर्षीय युवती ने आकाश सोनी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है।
- 22 सितंबर को टिकरापारा थाना में 18 वर्षीय युवती ने आरोपी हरीश कुमार कोसरे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की।

आधे से अधिक मामले विवेचना में
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिन में हुए 19 अपराधों में मुश्किल से कम मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। वहीं आधे से अधिक मामले अभी तक पेंडिंग में है। जिनकी जांच विवेना अधिकारियों के हाथों में सौंपा गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी सभी मामले सुलझाने निर्देश दिए गए हैं।

संकरी गलियों में गश्त लगाने के निर्देश
एडिशनल एसपी सिटी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना कि लगातार हमारी पेट्रोलिंग की टीम शहर में चल रही है। वहीं आउटर में भी हमारी डायल 112 की टीम भी जा रही है। जिस बस्ती में मर्डर हुआ वह एक संकरी गली है, जिसमें हमारी पेट्रोलिंग टीम नहीं पहुंच पाई। वहीं इस जैसे सघन सकरी गली में पैदल भी गश्त करने के लिए हमारे जवानों को निर्देश दिए गए है।

हत्या के ये हैं चार मामले
- 20 सितम्बर 2018 को सिविल लाइन थाना में दर्ज किया गया कि आरोपी हेमंत भारती ने घरेलू विवाद के चलते अपने पिता भागवत भारती की गला दबाकर हत्या कर दी।
- 20 सितम्बर की रात आजाद चौक थाना में दर्ज किया गया कि तीन लोगों ने मिलकर पूर्व विवाद के चलते अपने ही दोस्त मृतक मोहम्मद सिराज (16) की चाकू मारकर हत्या कर दी।

- 23 सितम्बर की रात उरला थाना के बीरगांव में अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दानेश्वर साहू (25) की हत्या कर दी।
- 25 सितम्बर बैजनाथ पारा में युवकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी हत्या के प्रयास में पांच मामले दर्ज
- 11 सितम्बर 2018 को कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा में आरोपी हिमांश मिश्रा ने अपनी पत्नी वैशाली सिंह पर
चाकू से जानलेवा हमला किया।
- 18 सितम्बर को कोतवाली थाना में शिकायत किया कि आरोपी गुलशन नायक ने गुपचुप संचालक सूर्यकांत भतरिया पर चाकू से हमला किया।
- 19 सितंबर को कोतवाली थाना में शिवा मुदलियार ने शिकायत किया कि तीन लोगों ने उस पर चाकू से प्राण घातक हमला किया।

- 22 सितंबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर में पूर्व विवाद के चलते तीन लोगों ने जीतेन्द्र उर्फ वीरू दीप पर चाकू से प्राण घातक हमला किया।
- 28 सितम्बर को कुशालपुर में चाकू बाजी की घटना सामने आई थी।
- 28 सितम्बर को ही पंडरी में गणेश बघेल ने एक युवक को चाकू मार कर घायल किया। बलवा के चार मामले हुए दर्ज
- 12 सितम्बर 2018 को आमानाका थाना में महिला बिंदा सिंह की मौत के बाद परिजनों ने जीवन ज्योति अस्पताल टाटीबंध में हंगामा किया। इस पर पुलिस ने बलवा का अपराध दर्ज किया।

- 15 सितम्बर को राजेन्द्र नगर थाना में शिकायत दर्ज किया कि महिला स्नेहा पंजवानी की मौत के बाद परिजनों ने मेडिसाइन अस्पताल में हंगामा किया।
- 22 सितम्बर को गंज थाना में शिकायत दर्ज किया कि डॉ. आदित्य नारायण गुईन के ससुराल वालों ने उसके साथ एक राय होकर मारपीट किया।
- 22 सितम्बर की उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव में रात अपनी मुकबधिर बहन को ले जाने के लिए पड़ोस के घर में घुसे युवक से एक राय होकर मारपीट किए।