
रायपुर . सायबर फ्रॉड करने लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एक ने इंडियन आर्मी के नाम पर फेसबुक में विज्ञापन दे रखा है और ट्रांसफर होने की वजह से अपने सोफा, एसी व अन्य सामान को सस्ते दाम में बेचने का दावा कर रहा है। इसी तरह कौन बनेगा करोड़पति की सोनिया कुमारी भी कई लोगों को फोन कर रही है। वह 25 लाख रुपए का इनाम लगने की झूठी जानकारी देकर लोगों को झांसा दे रही है। इससे पीड़ित कई लोग सायबर सेल में अपनी शिकायत कर रहे हैं। दूसरी ओर रायपुर पुलिस ने भी इस तरह के ठगों से बचने के लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ अमित कुमार और सोनिया कुमारी को सायबर ठग बताया है।
25 लाख की लॉटरी का लालच
फेसबुक में अमित कुमार ने सोफा सेट- 8000, डबल बेड- 7000, वोल्टास एसी- 7000, डायनिंग टेबल- 5000, रेफ्रीजरेटर- 5500 बताते हुए जल्दी डिलीवरी करने और एडवांस में महज 2500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने का दावा किया है। साथ ही इन सामानों के आकर्षक फोटो भी लगाए हैं। सस्ते में सामान मिलने के चक्कर में कई लोग इसके शिकार हो सकते हैं। इसी तरह केबीसी के नाम पर सोनिया भी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दे रही है। और यह राशि ऑनलाइन खाते में भेजने का लालच देती है।
कई गु्रप हैं सक्रिय
ऑनलाइन ठगी करने वालों के कई ग्रुप सक्रिय हैं, जो इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया में नजर लगाए रहते हैं। ये काफी शातिर और प्रशिक्षित होते हैं। खासतौर से बातचीत के दौरान लालच देते हैं। बातों में उलझाकर ऑनलाइन पैसा जमा करवाते हैं। पहले कम पैसा जमा कराते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे लाखों रुपए तक बढ़ाते हैं। इस तरह से कई लोगोंं से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि रायपुर में हर माह 90 से ज्यादा शिकायतें पुलिस को मिलती है।
केस- 1
फेसबुक में अमित कुमार ने खुद को इंडियन आर्मी का जवान बताते हुए विज्ञापन दिया है, जिसमें ट्रांसफर होने की वजह से सोफा सेट, एसी व अन्य सामान सस्ते में बेचने की जानकारी दी है। साथ ही इंडियन आर्मी कुरियर, पार्सल वाले का मोबाइल नंबर भी दिया है। सस्ता सामान देखकर कुछ लोगों ने अमित से संपर्क किया, तो अमित ने झांसा देकर उनसे ऑनलाइन ठगी कर ली। कई लोग उसके झांसे में आ चुके हैं।
केस- 2
कौन बनेगा करोड़पति की सोनिया कुमारी भी इन दिनों कई लोगों को फोन करके उनके वाट्सऐप नंबर का चयन केबीसी सिमकार्ड लक्की ड्रा कॉम्पीटिशन में सलेक्ट होने पर २५ लाख रुपए जीतने का झांसा दे रही हैं। २५ लाख रुपए लेने के लिए सोनिया केबीसी के मैनेजर आकाश वर्मा से बात करने के लिए कहती है। आकाश अपनी बातों में उलझा कर लाखों रुपए ऑनलाइन ठग लेता है।
फेसबुक में अमित कुमार और केबीसी की सोनिया कुमारी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। दोनों सायबर ठग हैं और लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन फ्रॉड कर रहे हैं। सायबर सेल की टीम दोनों की तलाश में लगी है।
- रमाकांत साहू, टीआई, साइबर सेल, रायपुर
Published on:
20 May 2021 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
