
mansoon
Cyclone Jawad: उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम बंगाल के तट पर शाम से खराब मौसम की स्थिति का खतरा है। इसके बाद मौसम काफी अधिक खराब रहने की संभावना है और मौसम (Weather Update) की स्थिति उग्र बनी रहेगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में जवाद तूफान का असर साफ देखने को मिलेगा। सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी रायपुर में भी लोगों को ठंड से बचने के उपाय करते देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों में जवाद तूफान (Cyclone Jawad) गहरे समुद्र की ओर जाएगा।
जवाद तूफान लैंडफॉल स्टेज पर पहुंचने से पहले एक भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसकी वजह से उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में तूफान के कहर से तबाही का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से अगले कुछ घंटों में इसके तीव्र होकर डिप्रेशन बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसके बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के मध्य भागों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और इसके बाद इस मौसम प्रणाली के लिए अभी शुरुआती कुछ घंटों तक इस मौसम के पहले चक्रवात में तेज होने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में भी चेतावनी
मौसम एक-दो दिन में फिर बदल सकता है। दरअसल, अंडमान सागर के मध्यम में एक निम्न दाब बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 3 से 5 दिसंबर के बीच प्रदेश में फिर से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इधर, हवा की दिशा उत्तर की जगह पूर्व की होने के कारण प्रदेश में ठंड में हल्की कमी आई है। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 9.8 डिग्री रहा। कोरिया में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होने के कारण ठंड में हल्की सी कमी आई है। राजधानी के आउटर इलाके में कड़ाके की ठंड जारी है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार चक्रीय चक्रवात के मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर 4 दिसंबर को सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
रायपुर - 15.6
बिलासपुर - 13.4
पेंड्रारोड- 11.1
अंबिकपुर - 9.8
जगदलपुर - 14.0
दुर्ग - 11.9
राजनांदगांव- 13.3
कोरिया - 11.5
Published on:
02 Dec 2021 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
