
रायपुर. Raipur crime news : राजधानी के उरला क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर में तालाब में दो बच्चों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे लापता थे। वहीं आज दोनों की लाश तालाब में तैरते हुए मिली। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Raipur crime news : जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान न्यू राजेंद्र नगर निवासी आयुष सिंह यादव और आदर्श यादव के रूप में की है, जिनकी उम्र 6 वर्ष एवं 4 वर्ष है। दो मासूम बच्चों की मौत की घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे सुबह 8 बजे के बीच घर से बिना बनाए कहीं चले गए थे। बच्चों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों काफी खोजबीन की।
Raipur crime news : कहीं कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी, वहीं पतासाजी में पुलिस ने दोनों की लाश तालाब से बरामद की। उरला पुलिस के अनुसार तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
Updated on:
08 Jun 2023 07:04 pm
Published on:
08 Jun 2023 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
