CG Railway Accident News : स्टेशन में यह हादसा विशाखापट्टनम से एलटीटी लोकमान्य तिलक जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन आने के दौरान हुआ। वैसे यह ट्रेन शाम 6.30 बजे तक आती है, परंतु रविवार को 5.45 बजे ही रायपुर स्टेशन आ गई। ट्रेन प्लेटफार्म पर लग रही थी। (cg railway news) इस पर पहले से इंतजार कर रहा एक यात्री जनरल कोच में बैठने के लिए ट्रेन के साथ दौड़ते हुए चढ़ने लगा, उसी दौरान यात्री का पैर ऐसा फिसला कि वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से पटरी पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्योंकि, तब तक पूरी ट्रेन प्लेटफार्म पर लग भी नहीं पाई थी। (chhattisgarh news in hindi) जब ट्रेन रुकी तो जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने उसके शव को बाहर निकाला। ऐसी दर्दनाक घटना देखकर अन्य यात्री भी सन्न रह गए।