ठेका कर्मचारी बंटी निर्मलकर ने बताया कि कोरोनाकाल में अपनी जान जोखिम में डालकर कई कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं, मगर अस्पताल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अस्पताल में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने इस संबंध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, साथ ही आरोप लगाया है कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। इधर, ठेकाकर्मियों ने कहा हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीधे नियुक्ति दी जाए। अगर उनकी मांगों पर अस्पताल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो, वे धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।