रायपुर. राजधानी में ट्रायल के तौर पर चल रहे डॉयल 112 का लाभ लोगों को मिलने लगा है। गुढि़यारी इलाके में एक मकान में आग लग गई थी। घर में केवल एक बुजुर्ग महिला थी। आग से बचने के लिए उसने डॉयल 112 की मदद। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उस इलाके में तैनात टाइगर-1 और ईआरवी वाहन मौके पर पहुंचा। घर में केवल बुजुर्ग महिला वी लक्ष्मी मौजूद थीं। जहां आग थी, वहां गैस सिलेंडर मौजूद था।