7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के साथ डायरिया ने दी दस्तक आंबेडकर अस्पताल में रोज 40-45 केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया Alert

Raipur News: मानसून के साथ मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। आंबेडकर अस्पताल में इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सामान्य बोलचाल में उल्टी-दस्त की बीमारी भी कहा जाता है।

2 min read
Google source verification
Diarrhea knocked with rain, health department issued alert

बारिश के साथ डायरिया ने दी दस्तक आंबेडकर अस्पताल में रोज 40-45 केस

Weather Alert: रायपुर। मानसून के साथ मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। आंबेडकर अस्पताल में इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सामान्य बोलचाल में उल्टी-दस्त की बीमारी भी कहा जाता है।

पिछले एक हफ्ते की ही बात करें तो अस्पताल में रोज औसतन 40-45 मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इधर, बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को निर्देश (Health Department) जारी किया गया है कि मौसमी बीमारियों के इलाज और परामर्श की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों से भी लगातार अपील की जा रही है कि मौसमी बीमारियों को लेकर लापरवाही न बरतें। समुचित दवा और इलाज जरूर लें।

यह भी पढ़े: Video: नगर पंचायत में सडक़ की हालत देख लौटी एंबुलेंस, घायल युवक को खाट में ढोकर लाना पड़ा अस्पताल

एक सप्ताह में इतने मरीज पहुंचे अस्पताल

9 जुलाई - 44 मरीज
10 जुलाई - 50 मरीज
11 जुलाई - 35 मरीज
12 जुलाई - 40 मरीज
14 जुलाई - 42 मरीज
18 जुलाई - 45 मरीज (15, 16 और 17 जुलाई को छुट्टी होने की वजह से ओपीडी बंद रहा)

यह भी पढ़े: भूमि प्रबंधन में सरगुजा देश के शीर्ष जिलों में शामिल, राष्ट्रपति के हाथों कलेक्टर को मिला अवार्ड, सीएम ने दी बधाई

ऑरेंज अलर्ट- प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होने के आसार

प्रदेश के बस्तर संभाग में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर •ालिों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम तथा एक- दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रायगढ़ तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को कुछ (Weather Alert) कमजोर होकर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बदल गया। यही दबाव का क्षेत्र मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ पहुंच गया है।

- लगातार बढ़ रहे मौसमी बुखार के साथ ही डायरिया, डेंगू और मलेरिया को लेकर विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। लोगों को इससे बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसी के साथ अस्पतालों को भी अलर्ट किया जा रहा है।
- डॉ. सुभाष मिश्रा, संचालक, महामारी नियंत्रण

डायरिया के लक्षण

- लगातार पतला दस्त होना
- पेट में दर्द और मरोड़ रहना
- पेट में सूजन के साथ ही मितली
- प्यास लगना, वजन घटना, बुखार
- कुछ केस में मल के साथ खून आना
- लगातार उल्टी होना, डिहाइड्रेशन

यह भी पढ़े: शिक्षा विभाग में चल रही मनमर्जी का खेल, शहर के कई स्कूलों में जरूरत नहीं फिर भी अटैचमेंट में ठहरे

इन बीमारियों से बचाव

- अपने आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें
- पानी के बर्तन और पानी का टैंक साफ रखें
- भोजन से पहले हाथ अच्छी तरह से साफ करें
- उल्टी-दस्त की स्थिति में नमक, चीनी पानी पिएं
- देरी किए बिना डॉक्टरों से मिलकर सलाह लें

यह भी पढ़े: पुलिस ने हैलो जिंदगी अभियान के तहत की बड़ी कार्रवाई, शराब और गांजा बेचते 5 आरोपी को किया गिरफ्तार