सत्र 2025-26 के लिए पहले ही अधिसूचना समाचार पत्र, विद्यालय वेबसाइट एवं सूचना पटल पर जारी की जा चुकी थी। इच्छुक अभ्यर्थी या उनके अभिभावक कार्यालयीन दिनों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय पहुंचकर पंजीयन फार्म प्राप्त कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 जून की शाम 4 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।