
छात्रा को किया किडनैप फ़ाइल फोटो
आधी रात को बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए युवक-युवतियों का स्थानीय बदमाशों से झगड़ा हो गया। बदमाशों ने युवतियों और उसके साथियों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा और उनके कार में तोड़फोड़ की। घायल युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर युवतियों के साथियों ने भी दूसरे पक्ष को चाकू मारा है। बताया जाता है कि दोनों पक्ष के लोग नशे में धुत थे। और पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए थे। एक घायल युवती का भी अपराधिक रिकार्ड है। मामला पंडरी के दलदल सिवनी इलाके का है।
पुलिस के मुताबिक शिवाजी नगर में एक बर्थडे पार्टी थी। इसमें मुकेश उर्फ माइकल धीवर अपने परिचित की कचना निवासी रिद्धी साहू और जयंती सुंदरानी के साथ गया था। इसकी जानकारी सूरज चौरे, युवराज, अरविंद व अन्य लड़कों को हुआ। फिर सभी पार्टी में पहुंच गए। वहां युवतियों से उलझने लगे। हालांकि मामला शांत हो गया। बाद में रात 1 बजे रिद्धी, जयंती और माइकल कार बर्थडे पार्टी से बाहर निकले और अपनी कार एमएच 03 बीएस 1955 से दलदल सिवनी जाने लगे। रास्ते में सूरज, युवराज, अरविंद व अन्य लड़कों ने उन्हें घेर लिया। और चाकू, लाठी-डंडा से उन पर हमला कर दिया। कार में भी तोड़फोड़ करने लगे। दूसरी ओर युवतियों के साथियों ने भी सूरज और उसके साथियों पर हमला किया। बदमाशों ने रिद्धी और जयंती पर चाकू से कई वार किए। इससे दोनों युवती बुरी तरह से घायल हो गई। रिद्दी को 9 चोटें आई हैं। घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय तक हमला करने वाले सूरज और उसके साथी भाग निकले थे। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर सूरज, युवराज, अरविंद व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर सूरज के साथी योगेश धनकड़ की शिकायत पर गोकुल साहू व अन्य के खिलाफ भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
आदतन अपराधी हैं दोनों पक्ष
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के अपराधिक रिकार्ड है। रिद्धी का सूरज व उसके साथियों की पुरानी रंजिश थी। रिद्धी के खिलाफ पुराने अपराधिक प्रकरण हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों पक्ष के कुछ लोग नशे में धुत थे। और खुलेआम जमकर गुंडागर्दी कर रहे थे।
Published on:
09 Oct 2022 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
