18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 28 सितंबर से चलेगी दुर्ग-निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, यहां जानिए पूरी डिटेल

Indian Railways News: दुर्ग से निजामुद्दीन दिल्ली के बीच सफर करने वाली रेल यात्रियों के अच्छी खबर। इसी क्रम में दुर्ग-निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट (Durg Nizamuddin Superfast Special) ट्रेन अब लंबे अर्से बाद स्पेशल के रूप में 28 सितंबर से चलने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Indian Railway News

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 28 सितंबर से चलेगी दुर्ग-निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, यहां जानिए पूरी डिटेल

रायपुर. Indian Railways News: दुर्ग से निजामुद्दीन दिल्ली के बीच सफर करने वाली रेल यात्रियों के अच्छी खबर। कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट और त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे भी लगातार ट्रेनों के फिर से संचालन की घोषणा कर रहा है। इसी क्रम में दुर्ग-निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट (Durg Nizamuddin Superfast Special) ट्रेन अब लंबे अर्से बाद स्पेशल के रूप में 28 सितंबर से चलने जा रही है।

कोरोना काल में इस ट्रेन का परिचालन अभी तक बंद था। दिल्ली वाली ट्रेनों में त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाने का आदेश जारी किया है। रेलवे के अनुसार 08223-08224 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी सूचना तक चालू रहेगा।

गाड़ी संख्या 08223 दुर्ग-निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार 28 सितंबर से दुर्ग से सुबह 11.10 बजे रवाना होकर 11.45 बजे रायपुर,12.38 बजे भाटापारा. 1.50 बजे उसलापुर होते हुए अगले दिन बुधवार को 06.55 बजे हजरत निजामुद्दीन दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार निजामुद्दीन से भी 08224 नंबर से प्रत्येक बुधवार, शनिवार 29 सितंबर से निजामुद्दीन से 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 03.45 बजे पेंड्रा रोड, 6.05 बजे उसलापुर, 7.01 भाटापारा, 8 रायपुर, 9.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस गाड़ी में 14 एसी थ्री, 01 पेंट्रीकार, 02 पॉवर कार सहित कुल 17 कोच रहेंगे।