CG E-Governance: शासकीय कामकाज को पारदर्शी बनाने और व्यवस्थित करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल (E-Office) का शुभारंभ किया। सीएम साय ने मुख्य सचिव को ई ऑफिस प्रणाली के पेज पर शासन के सभी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए।