
ऑफिस के तनाव से बचने के लिए अपनाएं ये आसान से उपाय, फिर देखें कमाल
रायपुर. जब भी कभी ऑफिस में काम ज्यादा हो जाता है तो तनाव सा होने लगता है। फिर ऑफिस में बॉस की डांट, सीनियर की फटकार आदि चीजों से हमारा मन अशांत और तनान भरा हो जाता है। मन अशांत होने या तनाव से भरपूर होने के कारण कई प्रकार की परेशानियां हमें घेर सकती हैं। इससे पहले कि ऐसी परेशानियां आपके जीवन में आपको घेर लें हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में जिसकी मदद से आप ऑफिस के तनावों से मुक्ति पा सकते हैं।
डेस्क का सही चुनाव :- ऑफिस में सारा दिन हमें डेस्क में बैठकर काम करना होता है, इसलिए डेस्क का सही चुनाव बहुत जरूरी है। हमें कभी भी ऐसे डेस्क पर नहीं बैठना चाहिए जिसका मुंह टॉयलेट या सीढ़ीयों की ओर हो। ऐसे डेस्क पर बैठने से काम करने में मन नहीं लगता और मन उदास रहता है।
बीम वाली जगह करें अवाइड :- ऑफिस में ऐसी जगह जिसके ठीक उपर बीम हो वहां कभी भी न बैठें। ऐसी जगह पर बैठकर काम करने से काम का तनाव बढ़ता है और कर्मचारियों को सिरदर्द जैसी शिकायत होने लगती है। इसलिए वास्तु के अनुसार ऐसी जगह पर बैठकर काम करने से हमेशा परहेज करना चाहिए।
दरवाजें के सामने न बैठें :- ऑफिस में कभी भी ऐसी दिशा में नहीं बैठना चाहिए जिससे आपका मुंह दरवाजे की ओर हो। माना जाता है कि दरवाजे की ओर मुंह करके बैठने से तरक्की रूक जाती है और बिजनेस में नुकसान भी होता है। इसलिए अगर आप ऐसी जगह पर बैठते हैं तो तुरंत अपनी जगह बदल लें।
ऐसी जगह पर न हों डेस्क :- ऑफिस में आपका डेस्ट का टेबल कभी भी कमरे के एकदम कोने में नहीं होना चाहिए। ऐसी जगह पर डेस्क होने से इंसान के अंदर आलसीपन का भाव आता है और वह काम को लेकर लापरवाह होने लगता है।
टेबल का सही चुनाव :- अगर ऑफिस में आपका अपना केबिन है तो वहां पर हमेशा सही टेबल का चुनाव करें। केबिन में हमेशा यह ध्यान रखें कि आपकी टेबल चौकोर होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार गोलाकार या अंडाकार टेबल को सही नहीं माना जाता है।
Updated on:
07 Nov 2019 03:31 pm
Published on:
06 Nov 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
