Eid 2023: देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। सुबह रायपुर के मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर धूमधाम से मनेगी। शुक्रवार को रोजेदारों ने जुमा(Eid 2023) की पांच वक्त की नमाज पढ़कर रोजा इफ्तार किया। शाम को जैसे ही ईद के चांद की तस्दीक की खबर मिली तो लोग खुशी से झूम उठे। सायरन और पटाखे खूब फूटे। शनिवार को शहर के 52 जगहों पर ईद की नमाज दो से तीन जमात पढ़ी जाएगी। इसके लिए शहर के मस्जिदों, मजारों, मदरसों और बड़ी ईदगाह में तैयारियां की गई हैं।