
सुखद संयोग : आज सुबह निकलेगा मोहम्मदी जुलूस, दोपहर में गुरुनानक देव की पालकी
रायपुर. शहर में जश्ने ईदमिलादुन्नबी और गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली नगर कीर्तन के लिए जोरदार तैयारियां चल रही है। यह सुखद अवसर पर है कि बुधवार को मुस्लिम समाज इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाएगा। तो सिख समाज प्रथम गुरू गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के लिए भव्य नगर कीर्तन।
दोनों धर्म के लोगों में उल्लास का माहौल है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईदमिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। उन्होने अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन लोगों में प्रेम, समानता और सौहार्द का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्यापत विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।
महबूबिया चौक से सुबह 7 बजे
शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर हाजी मो. अकरम कुरैशी ने बताया कि 21 नवम्बर सुबह 7 बजे बैजनाथपारा महबूबिया चौक से जश्ने ईदमिलादुन्नबी का जुलूस निकलेगा। नाते पाक गाते हुए मोहम्मदी जुलूस मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, आजाद चौक, सदर बाजार, सिटी कोतवाली से बैजनाथ पारा होते हुए सुबह 9 बजे सीरत मैदान पहुंचेगा। जहां परचम कुसाई के साथ दुआ एवं लंगर का आयोजन होगा। जुलूस का कई जगहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा जुलूस का स्वागत करने की तैयारी की गई है। 22 नवम्बर को हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद गयासुद्दीन की तकरीर होगी। कार्यक्रम 26 नवम्बर तक चलेगा।
स्टेशन रोड गुरुद्वारा से दोपहर 1.30 बजे
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खालसाईशान से नगर कीर्तन 21 नवम्बर को दोपहर 1.30 बजे वाहे गुरू के जयकारे के बीच स्टेशन रोड गुरुद्वारा से निकलेगा। पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी गुरु की पालकी के साथ आस्था का सैलाब निकलेगा।
अध्यक्ष दिलीप सिंह वोरा ने बताया कि प्रमुख मार्ग प्रतिबंधित होने से तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, आमापारा से जीई रोड से टाटीबंध गुरुद्वारा में नगर कीर्तन का समापन होगा। पुरुष नीली दस्तार, सफेद पोषाक और महिलाए नीली चुनरी और सफेद ड्रेस कोड में शामिल होगी। स्टंट, बाइक रैली, आतिशबाजी प्रतिबंधित होगी। अनेक स्थानों से विभिन्नों संगठनों के लोग नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। प्रकाश पर्व 23 नवम्बर को धूमधाम से मनेगा।
Published on:
21 Nov 2018 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
