
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्टार प्रचारकों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। चुनाव जीतने के लिए हर प्रत्याशी चाह रहा है कि स्टार प्रचारक उनके क्षेत्र में आकर उनके पक्ष में माहौल बनाए, लेकिन कांग्रेस-भाजपा के अधिकांश बड़े स्टार प्रचारक लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। कई जगह कांटे की टक्कर है। इस वजह से वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही उलझे रह गए, जिसकी वजह से वे अन्य क्षेत्रों में प्रचार करने नहीं जा पा रहे हैं। स्टार प्रचारकों के मामले में छत्तीसगढ़ में भाजपा की तुलना में कांग्रेस की स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब दिख रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में लोकसभा प्रत्याशियों को भी स्टार प्रचारक बना दिया गया है। इस वजह से वे एक सीट पर ज्यादा सिमट गए हैं।
प्रदेश में भाजपा का एक भी प्रत्याशी स्टार प्रचारक नहीं
भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें एक भी प्रत्याशी को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री व महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। उनकी पत्नी कोरबा से चुनाव लड़ रही है।
दूसरे चरण के बाद स्टार प्रचारक जाएंगे प्रचार के लिए
छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव होना है। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट का चुनाव 19 अप्रैल को हो गया है। जबकि दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके बाद कांग्रेस के दो स्टार प्रचारक भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू फ्री हो जाएंगे। इसके बाद वे दूसरी लोकसभा सीटों पर प्रचार करने जाएंगे। इसके लिए बघेल की डिमांड अधिक है।
भाजपा के दिग्गजों ने संभाला मौका
छत्तीसगढ़ के चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट में सभा हुई है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की आमसभा हो चुकी है। जबकि कांग्रेस से सिर्फ राहुल गांधी की आम सभाा बस्तर लोकसभा सीट में हुई। दूसरे चरण चुनाव के लिए भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा का कार्यक्रम तय हो गया है। जबकि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की भी दो सभा का कार्यक्रम जारी किया है।
Published on:
20 Apr 2024 09:34 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
