
रायपुर. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज राजधानी पहुंचकर छत्तीसगढ़ में पार्टी के राजनीतिक विस्तार की संभावनाओं पर पार्टी के नेताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अब छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी की विस्तार करने के लिए बार-बार रायपुर आना-जाना लगा रहेगा। बता दें कि वे यहां युवा यादव महासभा की ओर से अग्रसेन धाम में आयोजित यादव समाज की आमसभा शामिल होने आए हुए हैं।
राजनीतिक परिदृरश्य पर नजर
उन्होंने सबसे पहले यादव समाज की आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत किए। इस दौरान राजनीतिक परिदृरश्य पर भी नजर डाला। यादव समाज की बैठक में पास को लेकर अव्यवस्था नजर आई। समाज के लोगों को कार्यक्रम का पास नहीं मिलने से कार्यक्रम स्थल से बाहर समाज के पदाधिकारियों पर आक्रोश व्यक्त करते देखे गए। इस आमसभा में शामिल होने भारी संख्या में यादव समाज के लोग प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम में अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। अखिलेश यादव का राजधानी आना इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सपा छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक संभावनाएं तलाश रही है। संभावना जताई जा रही है कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी रायपुर आ सकती हैं। उनका कार्यक्रम भी तय माना जा रहा है।
यादव समाज के प्रदेशभर से लोग जुटे
कार्यक्रम के संयोजक जग्निश यादव ने बताया कि अखिलेश यादव सुबह 11:30 बजे निजी विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। समाज के प्रांताध्यक्ष वृंदावनलाल यादव के नेतृत्व में आयोजित आमसभा में यादव समाज के प्रदेशभर से लोग जुटे हुए हैं। बैठक में शामिल होने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर, गुजरात से सोनम यादव, झारखंड की शिक्षा मंत्री ललिता यादव और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा देशभर से यादव समाज के पॉलीटिकल लीडर भी शामिल हुए हैं।
Published on:
24 Sept 2017 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
