18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल और प्रियंका से रमन ने पूछा, हाथरस कांड पर जताया दुख लेकिन केशकाल गैंगरेप पर चुप क्यों

- केशकाल गैंगरेप (Keshkal Gangrape) पर रमन सिंह का राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला - कोंडागांव जिले के केशकाल में भी गैंगरेप का एक मामला उजागर हुआ

2 min read
Google source verification
cg_congress.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह (Raman Singh) ने उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले में दुःख व्यक्त करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर तीखा हमला बोला है। रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना पर पीड़ा व्यक्त करते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के केशकाल गैंगरेप (Keshkal Gangrape) के मामले में प्रियंका और राहुल गांधी कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

उन्होंने कहा पिछले 9 महीने में छत्तीसगढ़ में 1500 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रियंका और राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ भी आना चाहिए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करनी चाहिए। रमन सिंह ने कहा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी केशकाल गैंगरेप की जानकारी मांगी है।

केशकाल गैंगरेप मामले में रमन सिंह ने ट्वीट कर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी छत्तीसगढ़ भी भारत का ही हिस्सा है, क्या कोंडागांव में हुई इस वीभत्स्य घटना को देखकर आपको गुस्सा नहीं आता, इतनी दोहरी मानसिकता क्यों? प्रदेश की बेटी मर गई लेकिन आपसे अपने सीएम भूपेश बघेल से फोन कर एक सवाल नहीं पूछा गया। क्या छग की बेटियां, बेटियां नहीं हैं!

ये है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल में भी गैंगरेप का एक मामला उजागर हुआ है। इसमें दुखद पहलु यह है कि पीड़िता ने बीते जुलाई में घटना के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने दबाव में आकर उसका शव भी दफना दिया था। बताया जा रहा है कि अब पीड़िता के पिता ने न्याय न मिल पाने की विवशता जताते हुए तीन दिन पहले जब अपनी भी जान देने कोशिश की तब जाकर मामला उजागर हुआ।

इस मामले में आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर कर ली गई है और पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक़ पुलिस अब शव को कब्र से निकालकर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।