12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सैनिक ने कार से युवक को रौंदा…. फिर शव को कंधे पर उठाकर 2 KM दूर पैदल थाने पहुंचा, क‍िया सरेंडर

मौके पर पहुंचे 108 के कर्मियों ने जब मृतक को हॉस्पिटल ले जाना चाहा तो आरोपी ने उन्हें ले जाने नहीं दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
01_2.jpg

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में आज भूतपूर्व सैनिक ने एक युवक अपनी कार की रौंदा उसके पश्चात् मृत युवक के शव को कंधे पर 2 किलोमीटर पैदल लेकर चलते हुए कार मालिक थाने पहुंचा। नशे में धुत कार मालिक ने मदद के लिए पहुंचे 108 वालों को भी लाश को हाथ लगाने नहीं दिया।

बता दें कि शाम करीब 4 बजे भूतपूर्व सैनिक लालमन मरावी ने पैदल चल रहे एक युवक को पहले तो अपनी कार से जोरदार टक्कर मारी। जिससे मौके पर ही उस युवक की मौत हो गई उसके बाद भूतपूर्व सैनिक युवक के शव को पैदल 2 किलोमीटर कंधे पर लादकर पुलिस चौकी में ले जा कर पटक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक्सीडेंट के बाद लोगों ने 108 को बुलाया था। लेकिन मौके पर पहुंचे 108 के कर्मियों ने जब मृतक को हॉस्पिटल ले जाना चाहा तो आरोपी ने उन्हें ले जाने नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लालमन सिंह मरावी भूतपूर्व सैनिक है। एसबीआई स्टेट बैंक वाड्रफ नगर शाखा में गनमैन के पद पर कार्यरत था, लेकिन नशे की प्रवृत्ति के कारण उसे वहां से निकाल दिया गया है। वहीं कार की टक्कर से मृत युवक की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।