CG Crime News: बहुत कम ऐसे मामले हैं, जिसमें पिता-पुत्र मिलकर अपराध करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक ऐसे मामले ने सबको हैरान कर दिया है। डीडी नगर इलाके में बाप-बेटे ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।