यह घटना भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र की है। जामुल थाना पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय पीडि़ता 12वीं में पढ़ाई कर रही है। वर्ष 2013 में उसकी मां उसे छोडक़र बिहार गई थी, तब उसने नशे की हालत में 13 साल की बेटी से दरिंदगी की थी। इसके बाद बेटी को धमकाया था कि किसी से कुछ भी कहा, तो मां और तुम्हें दोनों को मार दूंगा। वह जब घर में अकेली होती, पिता दुष्कर्म करता है।