28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी दावेदारी ठोक रहे दो कांग्रेसी नेताओं में खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर

अपनी दावेदारी ठोक रहे दो कांग्रेसी नेताओं में खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Aug 2018, 5:36 PM IST

CG News

अपनी दावेदारी ठोक रहे दो कांग्रेसी नेताओं में खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर

रायपुर/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की राजनीति में बदलाव को लेकर कांग्रेस एडी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं, राजनांदगांव से आई ऐसी खबर ने लोगों के गुस्सा आ जाएगा। यहां अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे कांग्रेस के दो बड़े नेता इस कदर भीड़ गए कि एक की जान लेने जमकर लात घूसों से पीटकर लहुलूहान कर दिया।

दरअसल यह मामला राजनांदगांव का है। यहां विधानसभा की टिकट के लिए दो बड़ कांग्रेस नेताओं में खूनी संघर्ष हो गया। डोंगरगांव विधानसभा में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की चयन के लिए बैठक में आपस में भिड़ गए। इस दौरान डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के समर्थकों ने ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवा कांग्रेस अध्यक्ष को गंभीर चोटे आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक के समर्थकों ने जमकर पीटा कांग्रेस नेता को..
सांस्कृतिक भवन डोंगरगांव में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की रायशुमारी के कार्यक्रम में डोंगरगढ़ ग्रामीण के युवक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के साथ विधायक समर्थकों ने मारपीट की। समन्वयक पंकज बांधव के सामने ही विधायक समर्थक नरेंद्र वर्मा से भिड़ गए तथा उसे इतना मारा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में भर्ती करना पड़ा बीच बचाव में आए डोंगरगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष कमलेश वर्मा से भी मारपीट की गई हुआ। जानकारी लेेने संपर्क करने पर विधायक दलेश्वर साहू ने फोन नहीं उठाया।

विधायक का नाम नहीं होने पर विवाद
बैठक में पहले तो संभावित प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रखे। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को भी विचार रखने आमंत्रित किया गया। इसी दौरान युवक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने भी अपने विचार रखे और तभी विधायक दलेश्वर साहू के समर्थकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। विवाद नाम को लेकर था कि उन्होंने दलेश्वर साहू का नाम प्रस्तावित नहीं किया था। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान चर्चा करने की कोशिश की गई किंतु उन्होंने मामले से अनजान बनते हुए फोन काट दिया। कमलेश्वर व नरेंद्र वर्मा दोनों ही जिलाध्यक्ष नवाज खान के समर्थक बताए जाते हैं।

प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे
कांग्रेस कमेटी द्वारा सांस्कृतिक भवन में संभावित प्रत्याशियों की बैठक रखी गई थी। बैठक में करीब 30 की संख्या में दावेदार पहुंचे थे। जिसमें बूथ प्रभारी सेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी ब्लॉक व जिला कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी गण व विशेष कार्यकर्ताओं के सामने सभी संभावित प्रत्याशियों व समन्वय पंकज बांधव की बैठक हुई।