
file photo
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल से आज अलग-अलग स्थानों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार केन्दीय सुरक्षा बल के जवान कटेकल्याण थाना से गस्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर चिकपाल जंगल से नक्सली हिडमा पोडियामी को गिरफ्तार किया गया। कटेकल्याण थाने में इसके विरूद्व कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है। वहीं, सुकमा जिले से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मडकम कोसा, मडकम जोगा, माडू जोंगा तथा बारसे देवा को चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली गांव से गिरफ्तार किया गया।
Published on:
22 Jan 2020 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
