15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में एक अनोखी शादी: एक दूल्हा और दो दुल्हनों ने एकसाथ लिए सात फेरे, युवक का था दोनों युवतियों से प्रेम प्रसंग

यहां दूल्हा किशोर कुमार नेताम ने दो युवतियों पूनम और कविता के संग एकसाथ एक ही मंडप पर फेरे लिए। खास बात यह है कि दोनों युवतियां इस शादी के लिए रजामंदी थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में एक अनोखी शादी: एक दूल्हा और दो दुल्हनों ने एकसाथ लिए सात फेरे, युवक का था दोनों युवतियों से प्रेम प्रसंग

शादी की रस्म निभाते नवदंपति.

रायपुर/केशकाल. छत्तीसगढ़ में बस्तर के आदिवासी समाज में एक ऐसी अनोखी शादी हुई है, जिसमें एक दूल्हे को दो दुल्हनों ने चुना है और परिवार और समाज के लोगों ने इसे स्वीकार किया है। बस्तर जिले के केशकाल क्षेत्र के विश्रामपुरी थाने के कोसमी गांव में यह अनूठी शादी संपन्न हुई है। यहां दूल्हा किशोर कुमार नेताम ने दो युवतियों पूनम और कविता के संग एकसाथ एक ही मंडप पर फेरे लिए। खास बात यह है कि दोनों युवतियां इस शादी के लिए रजामंदी थीं।
शादी कार्ड में दोनों दुल्हनों के नाम
इस चौंकाने वाली शादी में दो दुल्हनों के एकलौते दुल्हे बने किशोर ने निमंत्रण कार्ड में एक तरफ वर पक्ष का नाम पता तो दूसरी तरफ दोनों वधुओं का नाम पता छपाया। साथ ही स्वागताकांक्षी में परिवार के दादा-दादी, नाना-नानी, चाचा-चाची, मौसा-मौसी सभी लोगों का नाम छपवाया था। ये शादी गोंडवाना रीति-रिवाज के साथ गांव में संपन्न हुई।