
Raipur to Mumbai Flight: रायपुर से मुंबई जाने वाली विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की तबीयत खराब होने की वजह से विमान को नागपुर में ही उतार दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, विमान देर रात 11 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद विमान को आनन फानन में नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बताया जा रहा है कि पैसेंजर के मुंह से खून निकलने की शिकायत हुई जिसके बाद रात 12 बजे नागपुर में विमान को उतार दिया गया। जिसके बाद पैसेंजर की इजाल की व्यवस्था कराई गई। हिफलहाल पैसेंजर की हालात की जानकारी सामने नहीं आई है।
Updated on:
20 Dec 2024 01:14 pm
Published on:
20 Dec 2024 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
