26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: खेलों को बढ़ावा देने पर जोर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने की मुलाकात

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शिष्टाचार भेंट की।

less than 1 minute read
Google source verification
खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा (photo source- Patrika)

खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा (photo source- Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बेल मेटल से निर्मित आकर्षक स्मृति-चिह्न और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया।

CG News: इन विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई…

मुलाकात के दौरान प्रदेश में खेल गतिविधियों के विस्तार, आधुनिक खेल अधोसंरचना के निर्माण, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और युवा प्रतिभाओं को निखारने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

CG News: युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करना

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना, प्रशिक्षण संसाधनों का विस्तार करना और युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करना है। वहीं, कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सुरक्षा और विकास के माहौल में यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी तथा राज्य खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।