
रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा (photo source- Patrika)
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, गणेश शंकर मिश्रा का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा और आगामी निर्देश जारी होने तक वे इस पद पर बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य की नीति निर्माण और विकास योजनाओं को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Updated on:
26 Feb 2026 01:51 pm
Published on:
26 Feb 2026 01:51 pm
