26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Promotion List: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम, 169 डिप्टी रेंजरों की पदोन्नति और पदस्थापना आदेश जारी

Promotion List: वन विभाग में 124 नव नियुक्त रेंजरों की पदस्थापना और 45 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नति को आदेश जारी हुआ है। होली से पहले सरकार ने आदेश जारी कर बड़ी राहत दी है..

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh News, CG Indrawati Bhawan

CG Indrawati Bhawan ( Photo - DPR Chhattisgarh )

Promotion List: होली से पहले राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 124 नव नियुक्त रेंजरों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही 45 डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक द्वारा जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद विभागीय हलकों में उत्साह का माहौल है।

Promotion List: 2020 में 177 पदों पर जारी हुआ था विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में पीएससी के माध्यम से रेंजर के 177 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद वर्ष 2023 में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसमें 124 अभ्यर्थी ही अंतिम रूप से नियुक्ति प्राप्त कर सके। चयनित अभ्यर्थियों को छह माह का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया गया, जिसके सफल समापन के बाद अब उनकी पदस्थापना कर दी गई है। इससे वन प्रबंधन कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

45 डिप्टी रेंजरों का प्रमोशन

वहीं, विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की 21 नवंबर 2025 को आयोजित बैठक में 45 डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। पदोन्नत अधिकारियों को आगामी आदेश तक संबंधित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के पदस्थापना संबंधी विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

सरकार के इस फैसले को वन संरक्षण और प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी तथा जमीनी स्तर पर निगरानी और संरक्षण कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।