साइबर की टीम ने फर्जी फेसबुक आईडी की जांच की, तो आईडी बनाने वाले का लोकेशन राजस्थान में मिला। इसके बाद टीम के सदस्यों ने राजस्थान के रामनगर में छापा मारकर आरोपी राकेश परिहार को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रायपुर लाया गया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी कपड़े की दुकान में काम करता है और दसवीं तक पढ़ाई किया है।