22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election Result 2023: भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का भविष्य चुनाव परिणाम पर निर्भर

CG Election Result 2023: कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा की सरगर्मी शुरू होने के पहले ही अपने-अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। कांग्रेस ने मोहन मरकाम को बदलकर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, तो भाजपा ने विष्णुदेव साय को बदलकर को सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

2 min read
Google source verification
election_2023.jpg

CG Election Result 2023: कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा की सरगर्मी शुरू होने के पहले ही अपने-अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। कांग्रेस ने मोहन मरकाम को बदलकर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, तो भाजपा ने विष्णुदेव साय को बदलकर को सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें: CG Election result 2023 : बिलासपुर के 6 विधानसभा क्षेत्रों का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें नतीजे...

इसके बाद से ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हुई थी। तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दोनों का भविष्य भी तय होगा। क्योंकि कांग्रेस ने जहां आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, तो भाजपा ने प्रदेश के ओबीसी वर्ग को साधने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। दोनों ही प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं। दीपक बैज चित्रकोट से तो अरुण साव लोरमी से चुनाव लड़ रहे हैं।


दीपक बैज
तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा विधानसभा में ही अपनी सरकार को डीएमएफ घोटाले को लेकर कटघरे में खड़ा करने पर उन्हें हटाने की जोर पकड़ी थी। इसके बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को बनाया। चूंकि बस्तर की राजनीति में दीपक बैज सांसद होने के बाद एक बड़ा चेहरा थे। इसलिए बस्तर के साथ सरगुजा, जशपुर के आदिवासी वोटरों को साधने के लिए दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023 Results Live Update : वोटों की गिनती शुरू, कुछ ही देर में पता चल जाएगा कौन आगे कौन पीछे

अरुण साव

भाजपा ने चुनावी वर्ष में प्रदेश में ओबीसी चेहरा को आगे रखकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। इसलिए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाकर ओबीसी कार्ड खेलते हुए बिलासपुर के सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष बनते ही लगातार कांग्रेस सरकार पर आक्रामक रूख अख्तियार किया। उनके नेतृत्व में लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार बड़े आंदोलन भी किए गए। अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में भी उत्साह आया। संगठन और वरिष्ठ भाजपा नेताओं से सामंजस्य बनाकर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए परिवर्तन यात्रा भी निकाली।