30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी जयंती विशेष: 1920 में पहली बार छत्तीसगढ़ आए थे महात्मा गांधी, बलौदाबाजार में दलित के हाथों पिया था पानी

Gandhi Jayanti 2022: दूसरी बार 1933 में बापू छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आए थे। उनके आगमन की स्मृति आज भी है। इतिहासकार यह भी बताते है कि जिले के मंडी प्रांगण में उन्होंने सभा को संबोधित किया था।

2 min read
Google source verification
गांधी जयंती विशेष: 1920 में पहली बार छत्तीसगढ़ आए थे महात्मा गांधी, बलौदाबाजार में दलित के हाथों पिया था पानी

गांधी जयंती विशेष: 1920 में पहली बार छत्तीसगढ़ आए थे महात्मा गांधी, बलौदाबाजार में दलित के हाथों पिया था पानी

Gandhi Jayanti 2022: आज पूरा देश गाँधी जयंती मना रहा है। इसी बीच महात्मा गाँधी से जुडी कुछ ख़ास बातें हम आपको बातएंगे। माना जाता है आज़ादी की लड़ाई के दौरान दो बार गाँधी छत्तीसगढ़ आए थे। पहली बार आज से 102 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। बापू यहां कंडेल ग्राम (वर्तमान धमतरी जिले) में किए गए सत्याग्रह के लिए आए थे। कलकत्ता से ट्रेन से बापू को लेकर 'छत्तीसगढ़ के गांधी' पं. सुंदरलाल शर्मा' 20 दिसंबर 1920 को रायपुर पहुंचे थे।

इतिहासकारों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी का जोरदार स्वागत पं. रविशंकर शुक्ल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, सखाराम दुबे, पं. वामनराव लाखे आदि ने किया था। गांधीजी ने रायपुर के वर्तमान गांधीचौक पर एक विशाल सार्वजनिक सभा को सम्बोधित किया था। इसी के बाद ही इस स्थान का नाम गांधीचौक पड़ा। गांधीजी ने इसके बाद ब्राह्मणपारा स्थित आनंद समाज वाचनालय प्रांगण में महिलाओं की एक सभा को सम्बोधित किया था। इस सभा में महिलाओं ने तिलक स्वराज फंड के लिए लगभग 2000 रुपए मूल्य के गहने दान दिए।

जानकारी के मुताबिक गांधीजी 21 दिसंबर को धमतरी गए। वहां से कंडेल और कुरुद ग्राम भी गए। कंडेल में गांधीजी सत्याग्रह में शामिल हुए थे। इसके बाद गांधीजी वापस रायपुर पहुंचे और यहां से नागपुर गए थे। गांधीजी नागपुर में 26 दिसंबर 1920 को आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे।

इसके बाद 1933 में दूसरी बार बलौदाबाजार आए थे। उनके आगमन की स्मृति आज भी है। इतिहासकार यह भी बताते है कि जिले के मंडी प्रांगण में उन्होंने सभा को संबोधित किया था और वहा मौजूद कुंआ से उन्होंने एक दलित से पानी निकलवा कर उसके ही हाथों से पानी पिया था।

जगन्नाथ मंदिर में कराया था दलितों का प्रवेश
गांधी जी अपनी यात्रा के दौरान बलौदाबाजार के जगन्नाथ मंदिर गए, जिसे शहरवासी अब गोपाल मंदिर के नाम से भी जानते हैं। वहां कुछ दलितों के साथ मंदिर में प्रवेश भी किया था। बताया जाता है कि उस समय भगवान मंदिर में रेशमी वस्त्र पहने हुए थे तो उन्होंने भगवान को खादी का वस्त्र पहनाने को कहा और उनके लिए खादी का वस्त्र मंगवाकर दिया। इस दौरान गांधीजी के साथ बलौदाबाजार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ प्रसाद केसरवानी, मनोहर दास वैष्णव, पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, रामकुमार पांडेय मौजूद थे।

Story Loader