
Ganesh Chaturthi 2022
रायपुर. शहर में गणेशोत्सव की धूम है। पंडालों में बप्पा के भव्य रूप के दर्शन हो रहे हैं। श्रीगणेश कहीं अपने पिता महादेव के साथ विराजमान हैं तो कहीं पत्नी रिद्धि-सिद्धि के साथ दोनों पुत्र यानी शुभ और लाभ भी साथ हैं। कुल मिलाकर इस गणेशोत्सव भगवान सपरिवार भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। कहां-क्या है खास, जानिए पत्रिका की इस रिपोर्ट में...
आरवीएच कॉलोनी: वास्तविक रूप के दर्शन करने है तो यहां जरूर जाएं
आरवीएच कॉलोनी में जय बजरंग गणेशोत्सव समिति ने तकरीबन 10 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान के वास्तविक रूप के दर्शन होते हैं। असल में यहां भगवान का सिर हूबहू हाथी की तरह ही दर्शाया गया है जैसा दंत कथाओं बताया जाता है। समिति द्वारा कॉलोनी में गणेश स्थापना का यह 24वां वर्ष है।
मधु पिल्ले चौक: स्थापना का 75वां साल, साथ में महाकाल के भी दर्शन
पंडरी तराई स्थित मधु पिल्ले चौक में गणेश स्थापना का यह 75वां साल है। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने यहां महलनुमान भव्य पंडाल बनाकर भगवान की स्थापना की है। इसमें गणेशजी के पीछे महाकाल भी दर्शन दे रहे हैं। इसके अलावा भगवान की पत्नी रिद्धि-सिद्धि, दोनों पुत्र शुभ और लाभ भी हैं। श्रीगणेश की सपरिवार मौजूदगी के चलते यह पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गुढ़ियारी: यहां 4 भुजाओं वाले श्रीगणेश की स्थापना, रिद्धि-सिद्धि कर रहीं सेवा
गुढ़ियारी के बड़ा अशोक नगर में भी सालों से गणेशजी की स्थापना की जा रही है। इस बार यहां चार भुजाओं वाले श्रीगणेश की स्थापना की गई है। बिखरी जटाओं वाले महादेव की छत्रछाया में यह मूर्ति कहीं आकर्षक नजर आ रही है। वहीं गणेशजी के अगल-बगल रिद्धि और सिद्धि को इस तरह दर्शाया गया है मानो दोनों मिलकर भगवान की सेवा कर रहीं हों।
Published on:
01 Sept 2022 09:55 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
