Ganesh chaturthi 2024: छत्तीसगढ़ हमेशा से अपने ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर चर्चा में रहा है। यहां के हर क्षेत्र में इतिहास से जुड़ी जानकारी, धरोहर या स्थान के बारे में जान सकते हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्राचीन गणेश मंदिर की वीडियो जारी कर विघ्नविनाशक भगवान गणपति को किया नमन।