20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह माह पहले बना गंज पुलिस सब डिवीजन खत्म, तीन थाने पुराने सब डिवीजन से फिर जुड़े

राजधानी पुलिस में कामकाज के बढ़ते दबाव को देखते हुए करीब छह माह पहले एक नया पुलिस सब डिवीजन बनाया गया था। लेकिन सप्ताह भर पहले इसे खत्म कर दिया गया है। सब डिवीजन से जुड़े थानों को उनके पुराने सब डिवीजनों में शामिल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिसिंग में सहूलियत के लिहाज से गंज थाना, पंडरी और खम्हारडीह को मिलाकर गंज पुलिस सब डिवीजन बनाया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Police

Raipur police change Subdivision

रायपुर

राजधानी पुलिस में कामकाज के बढ़ते दबाव को देखते हुए करीब छह माह पहले एक नया पुलिस सब डिवीजन बनाया गया था। लेकिन सप्ताह भर पहले इसे खत्म कर दिया गया है। सब डिवीजन से जुड़े थानों को उनके पुराने सब डिवीजनों में शामिल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिसिंग में सहूलियत के लिहाज से गंज थाना, पंडरी और खम्हारडीह को मिलाकर गंज पुलिस सब डिवीजन बनाया गया था। गंज थाना पहले कोतवाली सब डिवीजन में शामिल था। उसी तरह पंडरी और नए बने खम्हारडीह थाना सिविल लाइन सब डिवीजन का हिस्सा थे। इससे दोनों सब डिवीजन काम बंट गया था और पुलिसिंग भी बेहतर हो गई थी।
फिर पुरानी व्यवस्था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही गंज पुलिस सब डिवीजन को खत्म कर दिया गया। सब डिवीजन में शामिल थाना पंडरी, खम्हारडीह और गंज को उनके पुराने सब डिवीजन में मर्ज कर दिया गया। गंज कोतवाली सब डिवीजन और पंडरी व खम्हारडीह वापस सिविल लाइन में आ गए हैं।
सीएसपी का प्रभार भी बदला गया

गंज सब डिवीजन बदलने के बाद सीएसपी टीसी टाटिया का प्रभार भी बदल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गंज सीएसपी का कार्यालय क्राइम ब्रांच के ऑफिस को ही बनाया गया था। सब डिवीजन में बदलाव के बाद ऑफिस में कामकाज भी कम हो गए हैं। इससे पहले भी करीब दो साल पहले पुरानी बस्ती पुलिस सब डिवीजन में बदलाव किया गया था।