31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gas Connection: E-KYC कराने के लिए आज आखरी दिन, इन्हें नहीं मिलेगी सब्सिडी

Gas Connection: गैस पाइप न लेने की स्थिति में ई-केवाईसी भी नहीं किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 31 May 2024, 11:30 AM IST

Gas Connection

Gas Connection: गैस कनेक्शन में ई-केवाईसी करवाने के नाम पर गैस एजेंसी के उपभोक्ता परेशान हैं। सिर्फ एक दिन ही केवाईसी कराने के लिए शेष हैं। दूसरी ओर शासन-प्रशासन के आदेश के बिना ही एजेंसी पर इन्हें 200 रुपए का गैस पाइप लेने का दबाव बनाया जा रहा है। (Gas Connection) गैस पाइप न लेने की स्थिति में ई-केवाईसी भी नहीं किया जा रहा है।

जबकि, प्रशासन से ऐसा कोई आदेश नहीं है। रसोई गैस एजेंसियों में सिलेंडर और सब्सिडी की आस में ई-केवाईसी करवाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां लोगों ने बताया कि गैस एजेंसियों के कर्मचारियों के द्वारा साफ कहा जा रहा है कि पाइप नहीं खरीदने पर ई-केवाईसी नहीं हो पाएगा। (Gas Connection) घर में गैस की पाइप सही होने के बावजूद विवश होकर उन्हें नया पाइप एजेंसी से खरीदना ही पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: LPG Gas: अगर नहीं करवाया E-KYC तो जल्द ही करवाए… बंद हो जयगा कनेक्शन

Gas Connection: 60 रुपए की पाइप के लिए जा रहे 200 रुपए

जिस कंपनी की गैस पाइप उपभोक्ताओं को दी जा रही है, वह ऑनलाइन 60 रुपए में मिल रही। उसे एजेंसी में 200 रुपए में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, (Gas Connection) इससे उपभोक्ता नाराज हो रहे और कई जगहों पर एजेंसी कर्मचारियों के साथ विवाद की भी स्थिति निर्मित हो जा रही।

बोल रहे पाइप लेना जरूरी

कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि जब वे लोग ई-केवाईसी कराने के लिए पहुंचे, तो उन्हें गैस पाइप लेने को कहा गया। इसे लेने से मना करने पर विवाद की भी स्थिति निर्मित हो रही।

दीपा साहू, उपभोक्ता

एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा केवाईसी करवाने के दौरान गैस पाइप खरीदना अनिवार्य बताया गया है। इसके लिए एमआरपी में प्रिंट पूरे 200 रुपए लिया गया। (Gas Connection) सभी से लिया जा रहा था, इसलिए हमें भी खरीदना पड़ा।

गीता वर्मा, उपभोक्ता

मैने बाजार से दो माह पूर्व ही नया गैस पाइप खरीदा गया था। एक बार फिर मजबूरी में बिना जरूरत के नया गैस पाइप खरीदना पड़ा है। (Gas Connection) एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा कि हमारे यहां का पाइप अच्छा है, इसलिए आपको इसे खरीदना ही पड़ेगा।

अरविंद दुबे, जिला खाद्य नियंत्रण अधिकारी

ई-केवाईसी के साथ ही गैस पाइप विक्रय करने से संबंधित शासन-प्रशासन की ओर से कोई आदेश एजेंसियों को नहीं दिया गया है। (Gas Connection) उपभोक्ताओं को कोई बंदिश नहीं हैं कि वे एजेंसी से ही गैस पाइप खरीदें।