
facebook से आया whatsapp में और फिर बन गया बॉयफ्रेंड, कहा - चलो मिलते है, अकेले में करेंगे रोमांस ...
धमतरी/रायपुर. सोशल मीडिया पर होने वाली मुलाकातें अक्सर खतरनाक ही साबित होती है। लोग दोस्ती का नाम लेकर अपने खतरनाक इरादों को अंजाम देते है।छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां नर्सिंग की एक छात्रा इस सोशल मीडिया की दुनिया का शिकार हो गई।सोशल मीडिया पर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। उसके बाद उसने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक नर्सिंग छात्रा शिवानी देवांगन की फेसबुक के जरिए सैम उर्फ सैमसन विलियम के साथ दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों की चैटिंग शुरू हो गई। सालभर तक उनमें फेसबुक, वाट्सअप के माध्यम से बातचीत होती रही। इस दौरान दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी।उनका मिलना-जुलना भी शुरू हो गया।जिससे दोनों की बीच अफेयर शुरू हो गया।लड़के ने कहा कि हम अकेले में मिलते है।मिलकर प्यार करेंगे। इसके बाद दोनों ने आपस में प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।
जिसके बाद आरोपी ने शिवानी का अश्लील वीडियो क्लीपिंग तैयार कर उसे अपने मोबाइल में सेव कर लिया। जिसके बाद वह उसे इंटरनेट के माध्यम से वायरल करने की धमकी देने लगा। यहां तक की उसका एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया। इस बीच शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाने लगा। छात्रा ने परेशान होकर 8 अगस्त 2016 को नर्सिंग हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 306, 509-ख, 201 भादवि एवं आईटी एक्ट की धारा 67,67-क/84-ग के तहत जुर्म दर्ज कर केस डायरी न्यायालय में पेश किया, जहां मामले की अंतिम सुनवाई अपर सत्र न्यायालय में हुई।
न्यायाधीश ग्रेगोरी तिर्की ने सभी सबूतों को देखने और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम को 5 साल सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे 3 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
Updated on:
09 Sept 2018 01:53 pm
Published on:
09 Sept 2018 01:36 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
