
पति के साथ बैडरूम में सो रही थी महिला तभी अचानक छूने लगा कोई शरीर के अंग, आंखे खोली तो सामने था....
रायगढ़/रायपुर. महिलाओं से छेड़छाड़ या दुष्कर्म के कई मामले सामने आते है। लेकिन ये मामला थोड़ा अजीबो गरीब था। युवक आधी रात घर में घुसा तो बुरी नीयत से पर वहां जाते ही कुछ और करने लगा। वह महिला के पास जाने से पहले किचन में घुस गया। जहां पर वह दूध और मलाई का लुत्फ उठाने लगा। जब उससे मन भर गया तो उसे अपने असल काम की याद आई। फिर वह महिला के बैडरूम की तरफ...
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरोगापारा निवासी दो बच्चों की मां अपने पति व बच्चों के साथ कमरे में सोयी हुई थी। देर रात करीब तीन बजे अचानक उसके पैर को किसी के द्वारा छूने का एहसास हुआ। पहले तो उसे लगा कि ये हरकत उसके पति द्वारा की जा रही है। पर जब ये युवक अन्य हिस्सों पर उसे छूने लगा तो अचानक उसने अपनी आंखे खोल दी।
READ MORE : दाह-संस्कार करने की जगह 6 माह से बाप-बेटे ने बेड पर रखी थी महिला की लाश, फिर हर रात दोनों करते थे ये काम
तब उसके सामने एक नया चेहरा था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। देर रात अंजान व्यक्ति के बेडरुम में देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने-चींखने लगी। ये युवक दरोगापारा निवासी अंकित साहू उर्फ लल्ला साहू था।
पत्नी के चीखने चिल्लाने के बाद पति की नींद खुल गई। उसने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की। दोनों के बीच झूमाझटकी भी हुई। लेकिन आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457 व 354 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
09 Sept 2018 12:22 pm
Published on:
09 Sept 2018 12:20 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
