30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये गिफ्ट देने से प्यार में बढ़ने लगती हैं दूरियां, भूलकर भी न दें यह उपहार

हम हर छोटे-बड़े अवसर पर अपने संगे-संबंधियों को उपहार देते हैं। उपहार लेकर हर कोई खुश होता है। शास्त्रों में कहा भी गया है...

2 min read
Google source verification
ये गिफ्ट देने से प्यार में बढ़ने लगती हैं दूरियां, भूलकर भी न दें यह उपहार

ये गिफ्ट देने से प्यार में बढ़ने लगती हैं दूरियां, भूलकर भी न दें यह उपहार

हम हर छोटे-बड़े अवसर पर अपने संगे-संबंधियों को उपहार देते हैं। उपहार लेकर हर कोई खुश होता है। शास्त्रों में कहा भी गया है कि भगवान, मित्र, गुरू और पुत्री के घर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। उनके यहां जब भी जाएं उपहार लेकर जाएं। लेकिन उपहार देने वाले की नीयत जानना भी आवश्यक है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हम उपहार को देख कर देने वाले की नीयत जान सकते हैं। जानिए, ये उपहार मिले तो इन्हें घर में न रखें। इन चीजों को घर में रखने से आर्थिक नुक्सान का सामाना करना पड़ सकता है।

read : कूलर-एसी की हवा खाने वाले हो जाओ सावधान! आपको शिकार बना रही हैं यह 4 बीमारियां...

1. किसी को भेंट में हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीते की तस्वीर व मूर्त‌ि देना या लेना भी शुभ नहीं माना जाता है।

2. उपहार में डूबते जहाज की मूर्ति मिलना और उसे घर पर रखने पर ये अशुभ फल प्रदान करती है। इससे आर्थिक नुक्सान भी होता है।

3. किसी को भी चाकू-छुरी जैसी चीजें उपहारस्वरुप नहीं देनी चाहिए। यदि ऐसी चीजें उपहार में मिल जाए तो उसे घर में न रखें। इससे पारिवारिक सदस्यों में कलह होता है।

4. इसी प्रकार किसी को काले वस्त्र भी उपहार में नहीं देने चाहिए। यदि कोई आपको दे तो ये अपशगुन माना जाता है। इसे दुख, कष्ट, पीड़ादायक और मृत्यु कारक माना जाता है। इसी कारण से शादी के एक साल तक काले वस्त्र पहनना अच्छा नहीं माना जाता है।

5. किसी को भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। जूतों को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। यदि प्रेमी ऐसा उपहार देते हैं तो उनके रास्ते अलग हो सकते हैं।

6. रुमाल भी भेंटस्वरुप नहीं देना चाहिए। इससे जीवन में कष्टों का आगमन होता है।

7. उपहार में घड़ी देना भी शुभ नहीं माना जाता। घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।

read : छत्तीसगढ़ की 6 अनोखी जगह, साल भर गर्म रहता है पानी, हिलती है जमीन