26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूरों की फटी रह गई आंखें, जब सड़क खुदाई में मिली सोने से भरी हंडी, फिर..

मजदूर रोज की तरह सड़क निर्माण का कार्य आम दिनों की तरह ही चल रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jul 2018, 7:35 PM IST

CG News

मजदूरों की फटी रह गई आंखें, जब सड़क खुदाई में मिली सोने से भरी हंडी, फिर..

रायपुर. सड़क खुदाई करने वाले मजूदरों को काम के दौरान सोने से भरा घड़ा मिल जाए तो। ये किसी सपने नहीं बल्कि हकीकत में ऐसा हुआ है। आपको जानकार हैरानी होगी कि सच में छत्तीसगढ़ में ऐसा हुआ है। मजदूर रोज की तरह सड़क निर्माण का कार्य आम दिनों की तरह ही चल रहा था।

लेकिन आज ऐसा हुआ कि दिन सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को खुदाई के दौरान कुछ ऐसा मिला की उनकी सच में बल्ले-बल्ले हो गई। खुदाई के दौरान चल रही खुदाई में कोरकोटी निवासी जगदेव राम पद्दा के खेत से सोने से भरी एक हंडी निकली। वहां मौजूद ग्रामीण मजदूरों ने निकाल उसमें रखे सिक्कों को अपने साथ गांव लेकर आए और इसकी जानकारी सरपंच व ग्राम के प्रमुख लोगों को दी।

केशकाल विकासखंड के कोरकोटी पंचायत में यह हण्डी मिली
दरअसल यह मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल की घटना है। यहां सड़क खुदाई में लगे मजदूरों ने ये बात जैसे ही लोगों को बताई यह बात आग की तरह फैलने लगी। गांव वाले उस सोने के सिक्कों से भरी हण्डी को सरपंच नोहरूलाल बघेल के पास ले गए उन्होनें बातचीत में बताया कि, 10 जुलाई की सुबह केशकाल विकासखंड के कोरकोटी पंचायत में यह हण्डी मिली। खोदाई से निकली

सिक्कों की जानकारी ग्रामीणों ने साईड इंजीनियर आरईएस को दी
खुदाई के दौरान अचानक सोने के सिक्कों से भरी हण्डी पर जब फावड़ा पड़ा तो वह टूट गई, लेकिन इसमे रखे हुए सारे चांदी व सोन के सिक्कों को ग्रामीणों ने अपने पास रख लिया। उन्होंने बताया कि, इसकी जानकारी ग्रामीणों ने साईड इंजीनियर आरईएस को दी। इसके बाद इसमें लगी मिट्टी को साफ किया गया। और कलक्टर को इसे सौपने पंचायत के प्रमुख प्रतिनिधि शुक्रवार को कलक्टोरेट पहुंच इसे जिलाधीश को सौप दिया।

12 वीं सदी के सिक्कों होने का अनुमान
सब इंजीनियर राजीव सिंह ने बताया कि गुगुल में किए गए सर्च से इन सिक्कों के विषय में 1200 से 1247 के मध्य होने की जानकारी मिल रही हैं। जो राजा यादवा देवा मिलना जिनका शासनकाल 850 से 1334 के बीच देवगिरी महाराष्ट्र, मध्यमप्रदेश में रहा हैं। हंडी से प्राप्त सोने के बड़े सिक्कों की संख्या 22, छोटे सिक्कों की संख्या 34, बाली 1 एवं चांदी का एक सिक्कों मिला हैं, जिसे नियमानुसार कार्यवाई कर सुरक्षित रखवाया जा रहा हैं। फिर इसकी जांच की जाएगी।