16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, रायपुर में पहुंचा 39 हजार रुपए के करीब

Gold Rate in Raipur Today: सोने और चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। वहीं रायपुर में रिकॉर्ड 38900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 44500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी।

less than 1 minute read
Google source verification
Gold Rate in Raipur Today

Gold lost upto 1000 rupees in two days, know how much silver is broken

रायपुर. Gold Rate in Raipur Today: सोने और चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोना 475 रुपए बढ़कर 38420 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 378 रुपए की तेजी देखी गई और यह 44688 रुपए प्रति किलो के भाव बिकी।

स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 5वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

वहीं रायपुर में रिकॉर्ड 38900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 44500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी। जानकारों के मुताबिक घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 और 99.5 फीसदी वाला सोना 475 रुपए बढ़कर क्रमश: 38420 रुपए और 38250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

रायपुर के पॉश कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की झपटी चेन, वारदात CCTV में कैद

गिन्नी सोने की कीमत 28700 रुपए प्रति 8 ग्राम पर रही। उधर, चांदी तैयार 378 रुपए से बढ़कर 44688 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी के सिक्कों की मांग अच्छी रही और खरीद के लिए इसकी लिवाली कीमत 1000 रुपए की तेजी के साथ 90000 रुपए और 91000 रुपए प्रति सैकड़ा रही।Gold Rate in Raipur Today