
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी (Chhattisgarh Hockey Academy Raipur) और बहतराई (बिलासपुर) में एक्सीलेंस सेन्टर प्रारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी (बॉय एंड गर्ल्स) और बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती एवं तैराकी के लिए एक्सीलेंस सेंटर का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। वहीं वन स्टेट वन गेम के तहत रायपुर में तीरंदाजी खेल के विकास की प्रक्रिया चल रही है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) और खेल मंत्री उमेश पटेल ने युवा खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी हैं। रायपुर में प्रारंभ होने वाले आवासीय हॉकी अकादमी के लिए चयन कार्यक्रम की योजना खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। आवासीय अकादमी के लिए चयनित प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों को छात्रावास, विद्यालय, किट, भोजन एवं आवासीय अकादमी से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जल्द होगा एमओयू
छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) और राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) के खेल और युवा कल्याण विभाग के मध्य जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
नए पदों पर होगी नियुक्ति
बहतराई बिलासपुर में प्रारंभ होने वाले एक्सीलेंस सेन्टर के लिए प्रारंभिक रूप से तीन खेलों एथलेटिक, तैराकी और कुश्ती का चयन किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में प्रशिक्षकों के नए पदों के सृजन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published on:
16 Oct 2020 10:20 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
