रायपुर। राजधानी के गुढि़यारी में गरबा मैदान पर बागेश्वर धाम सरकार दरबार के लिए भव्य पंडाल निर्माण किया गया हैं। दूर दूर से भक्त यहां पर पहुंचने लगे हैं। पंडाल के आसपास ही अब भक्तों की सुविधा के लिए सहायता विभाग भी खोला गया हैं। स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था के लिए काउंटर भी खोला जा रहा हैं। पंडाल को देखने राजधानी के कोने कोने से लोग पहुंच रहे है। 17 से 25 जनवरी तक यह प्रवचन चलेगा।