रायपुर

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बोले- भारत जोड़ो यात्रा के बाद होगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी करेगी। हर ब्लॉक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

less than 1 minute read
Dec 04, 2022
छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर अलग-अलग विषयों पर बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी करेगी।। हर ब्लॉक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

CWC की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और सोनिया की अध्यक्षता में Cwc की बैठक हुई। बैठक में दो मुद्दों पर बात हुई। पहला भारत जोड़ो यात्रा और अगले अधिवेशन को लेकर चर्चा हुई। अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ का प्रस्ताव मैंने बैठक में रखा। प्रस्ताव को सभी ने स्वीकार किया, और खरगे ने अनुमति दी। वहीं छत्तीसगढ़ को पहली बार अधिवेशन की अनुमति मिली है या बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।


भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- हमारे साथियों ने पूरी ताकत के साथ मेहनत किया है। प्रत्याशी के संबंध और सरकार की उपलब्धियों पर हमने वहां पर वोट मांगा है। कल चुनाव होने हैं और हमें पूरा विश्वास है हमारी जीत होगी। चार उप चुनाव के जीत के जैसे ही हम यह उपचुनाव भी जीतेंगे।

मलिकार्जुन खरगे के बयान पर सीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। इसका परफॉर्मेंस बेहतर नहीं उसकी जगह दूसरे को मौका देना चाहिए। कांग्रेस की मजबूती के लिए मलिकार्जुन खरगे ने कहा था कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है, उन नए लोगों को कांग्रेस पार्टी में जगह मिलेगी।

Updated on:
04 Dec 2022 06:22 pm
Published on:
04 Dec 2022 06:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर