23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त तक आयोजित होगी तिरंगा यात्राएं

Har Ghar Tiranga : स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 9 से 15 अगस्त तक आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, तिरंगा कॉन्सर्ट्स और तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाएगी

2 min read
Google source verification
CG News

CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्वस के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

YouTube Creator Program

संस्कृति मंत्रालय द्वारा ब्लॉगर और इंफ्लुएंसर के परिचय के लिए यू-ट्यूब क्रिएटर प्रोग्राम (YouTube Creator Program) साझा किया जाएगा। इस दौरान देश भक्ति संगीत के साथ सार्वजनिक स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा और तिरंगा प्रतिज्ञा ली जाएगी।

selfie with tiranga

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी (selfie with tiranga) लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिन्न जानकारियां ‘‘हर घर तिरंगा’’ बेवसाइट पर उपलब्ध हैं।