
हजारों शिवभक्तों के साथ विधायक धनेंद्र साहू ने बाइक से की पंचकोशीधाम की यात्रा
नयापारा राजिम। हजारों शिवभक्तोंके साथ क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू पंचकोशी धाम यात्रा के लिए निकले। सर्वप्रथम कुलेश्वर महादेव मैं पूजा अर्चना कर लोमश ऋषि के सामने नगर सहित आसपास अंचल से आए शिव भक्तोंं के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में मोटर साइकिल, चारपहिया, छोटा हाथी, टै्रक्टर वाहन से जहां काफिला के रूप में प्रथम पड़ाव ग्राम पटेवा के पटेश्वरनाथ के मंदिर पहुंचे। जहां सैकड़ों शिवभक्त इस यात्रा में शामिल होने इंतजार करते हरहर महादेव की गूंज के साथ मंदिर परिसर खड़े थे।
केसरिया वस्त्र धारण किए विधायक साहू त्रिवेणी संगम के बीच स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक व पूजा अर्चना किया। उसके बाद बाजे-गाजे के साथ पंचकोशी यात्रा के लिए निकले। सैकड़ों मोटर साइकिलों के अलावा दर्जनों चारपहिया वाहन यात्रा के पीछे-पीछे साथ चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। साहू के काफिले में शिव, नंदी का वेश धारण कर चल रहे थे, जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। सुबह भक्तोंं की भीड़ कुलेश्वर महादेव में जलाभिषेक के बाद डीजे पर शिव भजनों के साथ बाइक सवार यात्रा पटेश्वरधाम पहुंचे। इसके बाद चंपेश्वर महादेव में चम्पारण पहुंचे। यहां पर भी बहुत ही श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे के बीच जलाभिषेक किया गया। इसी तरह बम्हनेश्वर महादेव, फणीश्वर महादेव और अंत में कोपेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए निकले। यात्रा में प्रमुख रूप नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, चंद्रहास साहू, गोपेश ध्रुव ,सुनील जैन, मंगराज सोनकर, हेमंत साहनी, रामा यादव, राजा चावला, राकेश सोनकर, फागू देवांगन, अजय साहू, अर्जुन साहू, निर्माण यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व शिवभक्त शामिल हुए।
विधायक ने जताया आभार
विधायक साहू ने पंचकोशी यात्रा में शामिल होने वाले हजारों समर्थकों व शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे यह यात्रा प्रतिवर्ष करते आ रहे हैं। प्रदेश व अभनपुर क्षेत्र की जनता में खुशहाली, विकास और संपन्नता के लिए प्रभु भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। इस बार की भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता का स्नेह, प्यार व आशीर्वाद है। जो इस आयोजन को सफल बनाते हुए इस यात्रा से सावन मास में पंचकोशी धाम का दर्शन कर पुण्य लाभ लेते हैं.
Published on:
08 Aug 2023 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
