1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hareli Festival 2021: सावन का पहला त्योहार हरेली महोत्सव में घर-घर पकेगी ठेठरी, खुरमी, किसान करेंगे ग्राम देवता की पूजा

Hareli Festival 2021: सावन मास में भगवान शिव की भक्ति के साथ ही पहला त्योहार हरेली उत्सव 8 अगस्त को है। इस दिन लोक परंपरा का पर्व धूमधाम से मनेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
hareli

Hareli Festival 2021: सावन का पहला त्योहार हरेली महोत्सव में घर-घर पकेगी ठेठरी, खुरमी, किसान करेंगे ग्राम देवता की पूजा

रायपुर. Hareli Festival 2021: सावन मास में भगवान शिव की भक्ति के साथ ही पहला त्योहार हरेली उत्सव 8 अगस्त को है। इस दिन लोक परंपरा का पर्व धूमधाम से मनेगा। किसान परिवार अपने घरों में गाय-बैलों की पूजा कर छत्तीसगढ़ी पकवान ठेठरी, खुरमी का भोग लगाएंगे। ग्राम देवता की पूजा कर किसी तरह की बीमारी छू न सके प्रार्थना करेंगे। बच्चों की टोलियां गैंड़ी दौड़ का लुत्फ उठाएंगी।

यह भी पढ़ें: इन पांच फायदों के लिए बच्चों को भी खिलाएं साबूदाने से बने पकवान

ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ अमावस्या तिथि किसान धान की बुआई पूरा कर लेते हैं। धान की बियासी का काम बचता है। हरेली त्योहारी से तीज-त्योहारों की बहार शुरू होती है। 8 अगस्त को हरेली महोत्सव और पांच दिन बाद 13 अगस्त को नागपंचमी का उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर माताएं-बहनें भोलेबाबा का अभिषेक पूजन कर शिव के सबसे प्रिय गण नागदेवता की पूजा कर दूध चढ़ाती हैं, ताकि घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे।

यह भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, हीमोग्लोबिन को मेंटेन करने में मिलती है मदद

कोरोनाकाल से फीके पड़ रहे त्योहार
बीते साल जैसा ही अभी कोरोनाकाल बरकरार है। इस वजह से पहले जैसा उत्सव नहीं रहा। केवल रस्में ही पूरी की जा रही हैं। हरेली त्योहार के दिन बच्चों की टोलियां जरूर हरियाली की प्रतीक नीम की टहनियां घरों के दरबाजे पर लगाकर बख्शीश लेने के लिए निकलती हैं। पिछले साल ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान पर सजे-धजे बैला दौड़ प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी।